हल्द्वानी: वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति का 28वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति का 28वां स्थापना दिवस शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:30 बजे समिति के कार्यालय/सभागार कक्ष (गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन) में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर पांडे ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री डी. के. पांडे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री आनंद सिंह ठठोला एवं वरिष्ठ सदस्य श्री शंकर दत्त तिवारी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक परिषद के माननीय उपाध्यक्ष श्री नवीन वर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात संस्थापक अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वर्गीय मुरारी लाल अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महामंत्री द्वारा अतिथियों का परिचय कराए जाने के बाद सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर पांडे ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में समिति के सदस्य श्री कन्हैयालाल गुप्ता ने अपनी कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा श्री मोहन चंद बुड़लाकोटी, श्री राजेंद्र सिंह एरी, श्री इंद्र सिंह निगल्टिया, श्री दया किशन बल्यूटिया तथा महिला सदस्य श्रीमती मीरा श्रौतिया, श्रीमती साधना दत्त और श्रीमती नीमा पांडे ने कविता पाठ एवं संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस दौरान डॉ. शिवदत्त तिवारी, श्री रमेश चंद्र पांडे (संस्थापक अध्यक्ष, उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच), श्री एन. बी. गुणवंत, श्री देवेंद्र सिंह खाती, प्रो. एस. सी. सती, श्री एल. डी. पांडे, श्री सी. एम. पांडे, श्री विपिन पांडे सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि श्री नवीन वर्मा ने प्रस्तावित “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह 2026” की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान समिति में शामिल हुए नए सदस्यों—श्री रमेश चंद पांडे, श्री नवीन चंद्र जोशी, श्री दुर्गा दत्त शर्मा, श्री महेश वन गोस्वामी, डॉ. बसंत लाल वर्मा, श्री भुवन चंद्र पांडे, डॉ. जगदीश चंद्र सती, श्री विजय तिवारी, डॉ. आशुतोष पंत एवं श्री त्रिभुवन पंत—का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. त्रिभुवन शर्मा द्वारा समिति की सदस्यता ग्रहण करने पर विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य श्री दीप चंद्र अग्रवाल सहित श्री पी. एस. जंतवाल, श्रीमती भगवती बिष्ट, श्रीमती नीरू धवन, श्रीमती मोहिनी पांडे, श्री मोहन सिंह जंतवाल, श्री एल. एम. लोहनी, श्री बी. डी. जोशी, श्री दिनेश चंद्र पंतोला, श्री एस. के. अग्रवाल, श्री श्रीकांत खंडेलवाल, श्री आनंद सिंह भाकुनी, श्री विष्णु सिंह रावत, श्री ए. डी. डोर्बी, श्री जगदीश वल्लभ शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें



