एसी–रेफ्रिजरेटर रिपेयर प्रशिक्षण
Spread the love

नैनीताल जिले के युवाओं के लिए 31 दिवसीय एसीरेफ्रिजरेटर रिपेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम, आवेदन शुरू

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के युवाओं को स्वरोज़गार से जोड़ने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा–आरसेटी नैनीताल द्वारा 31 दिवसीय एसी एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी 2026 से शुरू होगा।

यह कार्यक्रम हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी स्थित आरसेटी परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक एवं युवतियां आवेदन कर सकते हैं। पूरे जिले के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।

प्रशिक्षण की 75 प्रतिशत सीटें (25 सीटें) ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल परिवारों, एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह (SHG) के परिवारों तथा मनरेगा कार्डधारक परिवारों के सदस्यों के लिए आरक्षित रहेंगी।

यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चाय, नाश्ता, भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संस्थान में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे वे विभिन्न सरकारी ऋण एवं स्वरोज़गार योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
📞 05946-266095, 8477009546, 8449692209, 9756947425


Spread the love

You missed