उत्तराखंड के नगर निकायों में 31 अधिकारियों के तबादले
देहरादून । उत्तराखंड शासन ने बुधवार को नगर निकायों में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 अधिकारियों के तबादले कर दिए। एक बार फिर कई नगर निकायों में प्रभारी व्यवस्था के तहत ही जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, कुछ प्रभारी अधिकारियों को उनके मूल पदों पर भी भेजा गया है।
शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार –
-
ऋषिकेश के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत को देहरादून भेजा गया है।
-
पौड़ी के ईओ शांति प्रसाद जोशी को प्रभारी सहायक निदेशक निदेशालय में तैनात किया गया।
-
पौड़ी के कर एवं राजस्व निरीक्षक आर.डी. पाठक को प्रभारी ईओ नगर पंचायत सेलाकुई बनाया गया।
-
नगर पंचायत लालकुआं के प्रभारी ईओ राहुल कुमार को भीमताल भेजा गया।
-
प्रभारी सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी ईश्वर सिंह रावत को प्रभारी ईओ लालकुआं नियुक्त किया गया।
-
भीमताल के प्रभारी ईओ उदयवीर सिंह को खटीमा भेजा गया।
-
मसूरी के कर एवं राजस्व निरीक्षक विनय प्रताप सिंह को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त देहरादून बनाया गया।
-
गुरमीत सिंह को किच्छा से लक्सर में प्रभारी ईओ पद पर स्थानांतरित किया गया।
-
कर एवं राजस्व अधिकारी राजेश नैथानी को पिथौरागढ़ से देहरादून भेजा गया।
-
नैनीताल के सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान को मुनि-की-रेती में सफाई निरीक्षक पद पर तैनात किया गया।
-
ईओ संजय कुमार को टिहरी से पौड़ी भेजा गया।
-
हरिद्वार नगर निगम में प्रधान सहायक वासुदेव डंगवाल को प्रभारी ईओ टिहरी बनाया गया।
-
काशीपुर के वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र पटवाल को गदरपुर में प्रभारी ईओ की जिम्मेदारी दी गई।
इस फेरबदल के बाद कई नगर निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था एक बार फिर से नए सिरे से संचालित होगी।
