आप पार्टी के प्रदेश सचिव हेम आर्य ने की घर वापसी
कल जिले के प्रभारी हेम आर्य ने आप पार्टी से त्यागपत्र दिया था।
देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे व नैनीताल जिले के प्रभारी हेम आर्य सहित कई पदाधिकारियों ने कल आप पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था। हेम आर्य ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की थी। माना जा रहा था की उन्हें सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे ।
हेम आर्या के नेतृत्व में पार्टी नेताओं की बैठक में जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी से त्याग पत्र दिया था उनमें सूरज कुमार, जोध सिंह बिष्ट, राजेश बिष्ट, नीमा आर्य, सुभाष कुमार, चन्द्रशेखर पांडे (लालकुआं) राजीव लोचन,मनोज गरजोला, उमेश जोशी, भुवन आर्य, अजय आर्य, मनोज बलौदी, हरगोविंद रावत, नारायण आर्य,कुंदन सिंह बगडवाल, मोहित सिंह बिष्ट, के डी पांडे, देवेंद्र कुमार, गिरीश मचकोली,सुंदर लाल वर्मा आदि मुख्य थे।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेम आर्या को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। घर वापसी करते ही हेम आर्य और उनके समर्थकों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित थे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिग्गज नेताओं में जोत सिंह बिष्ट पूर्व में धनोलटी विधानसभा से आप के प्रत्याशी रहे। वही चन्द्रशेखर पांडेय लालकुआं विधान सभा से पूर्व में आप प्रत्याशी रहे। राजेश बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी लोहाघाट से प्रत्याशी रहे वही सुभम आर्य विधानसभा अध्यक्ष नैनीताल, मनोज गरजोला जिला उपाध्यक्ष नैनीताल, विपिन बधानी महामंत्री नैनीताल, उमेश जोशी जिला उपाध्यक्ष भीमताल समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने बीजेपी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध्यानी जी ने कहा कि हेम आर्य एक सरल स्वभाव के ब्यक्ति है आज पुनः बीजेपी में घर वापसी से में खुश हूं आगे बीजेपी परिवार को मजबूती मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने कहा कि हेम आर्य भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता रहे है। वो कुछ समय भटक जरूर गए और पुनः घर वापसी की है। जिस से बीजेपी परिवार में खुशी है। हेम आर्य ने कहा कि देश एव उत्तराखंड प्रदेश मोदी जी के एव धामी जी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है। मेंरा बहुत पुराना रिश्ता है बीजेपी से, बीच मे कुछ लोगो के कारण में भटक गया वो ऐसे लोग थे जो कभी किसी पार्टी के सगे नही हुए लेकिन आज में पुनः अपनी घर वापसी कर रहा हु। लोकसभा की 5 सीट हम पुनः भारी मतों से जितंगे और पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटों से जीतेगी क्योंकि राम मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। इसलिए हर कोई मोदी जी की तरफ़ आकर्षित है।
