Spread the love

स्वामी विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी बागेश्वर ने किया माल्यार्पण, युवाओं को दिए प्रेरणा के संदेश

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बागेश्वर इकाई की ओर से युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर गोमती पुल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में एबीवीपी बागेश्वर नगर मंत्री दीपक दानू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानती है। उनकी जयंती को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वहीं जिला सह संयोजक हरेंद्र सिंह दानू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाशक्ति के महान प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं की भूमिका राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है और एबीवीपी इसी ध्येय के साथ ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विराट व्यक्तित्व, चरित्र और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री पंकज धामी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सौरभ जोशी, बबलू मेहरा, योगेश आर्या, मेघा, प्राची, शिवानी, ईशा, निकिता, उमेश शाही, उमेश मेहता, विक्रम दानू, मुन्ना बिष्ट, नगर प्रचारक सागर, सुमित, नमन सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love