Spread the love

हल्द्वानी तहसील में गड़बड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने किए तबादले

हल्द्वानी तहसील में चल रही भारी अनियमितताओं के बीच जिला प्रशासन ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सामने आईं गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने तहसील स्तर पर तात्कालिक तबादले किए हैं।

कमिश्नर के निरीक्षण में काफ़ी गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके बाद हल्द्वानी की तहसीलदार मनीषा बिष्ट को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर धारी भेज दिया गया है। मनीषा बिष्ट की जगह अब लालकुआं के तहसीलदार कुलदीप पांडे को हल्द्वानी का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं, धारी में तैनात पूजा शर्मा को लालकुआं का नया तहसीलदार बनाया गया है।

कल हुए निरीक्षण में एक और गंभीर मामला सामने आया, जब कानूनगो अशरफ अली के घर से 143 फाइलें बरामद की गईं। इनमें कृषि भूमि को अकृषि भूमि में बदलने से जुड़ी 50 से अधिक फाइलें थीं। आरोप है कि इन फाइलों पर बिना मौके का मुआयना किए ही रिपोर्ट साइन कर दी जाती थी, जिससे प्रशासनिक अनियमितता और घोटाले की आशंका बढ़ी है। यह गड़बड़ी प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने कड़े कदम उठाने की बात कही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियाँ न हो।


Spread the love