Spread the love

दिल्ली ब्लास्ट जांच: हल्द्वानी के बाद अब NIA नैनीताल में भी सक्रिय, मस्जिद के इमाम से पूछताछ; कई संदिग्धों पर नजर

नैनीताल/हल्द्वानी। दिल्ली बम धमाका मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। हल्द्वानी में  इमाम आसिम काज़मी को हिरासत में लिए जाने के बाद अब जांच एजेंसी ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए नैनीताल में भी छापेमारी की है।

सूत्रों की पुष्टि के अनुसार, नैनीताल के तल्लीताल स्थित मस्जिद के मौलाना मोहम्मद नईम को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली धमाके के मुख्य आरोपित उमर की कॉल डिटेल की जांच के दौरान कुछ नए संपर्क और लोकेशन सामने आए, जिसके बाद NIA और दिल्ली पुलिस की टीमें कुमाऊँ में सक्रिय हो गईं। हल्द्वानी में इमाम आसिम काज़मी और उनके एक सहयोगी को हिरासत में लेने के बाद अब नैनीताल में भी कई व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि—
“मामले के कई एंगल की गहनता से जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियाँ भी हो सकती हैं।”

तल्लीताल मस्जिद से मौलाना नईम को हिरासत में लिए जाने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने मस्जिद के आसपास अतिरिक्त निगरानी बढ़ाई है और संवेदनशीलता को देखते हुए लोगों से शांत रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

जांच एजेंसी कुमाऊँ के दोनों शहरों में लगातार इनपुट खंगाल रही है।

  • हल्द्वानी से: इमाम आसिम काज़मी + 1 सहयोगी हिरासत में

  • नैनीताल से: तल्लीताल मस्जिद के मौलाना मोहम्मद नईम हिरासत में

कई संभावित लिंक की पड़ताल के बाद एजेंसी ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।


Spread the love