बागेश्वर में हुआ स्थानीय इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एवं टीटी प्रतियोगिता का आयोजन
बागेश्वर: स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र थीम के अंतर्गत युवाओं को खेलों से जोड़ने हेतु जिला क्रीड़ा विभाग बागेश्वर ने जिला प्रशासन बागेश्वर के निर्देशन में स्थानीय इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एवं टीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती गुंजनबाला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में है विभिन्न विभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया जिसमें जिला प्रशासन बागेश्वर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमे जिलाधिकारी अनुराधा पाल , डॉ हरीश सिंह दफौटी, जगदीश परिहार संतोष जोशी धर्म कोरंगा विपिन कर्नाटक शामिल थे तथा दूसरी स्थान पर रही उत्तराखंड पुलिस की टीम में मनीष पांडे,एस बृजवाल, अंबरीश रावत, किशोर कुमार ,अनुराग आर्या,केदार मेहता शामिल थे
तीसरे स्थान पर चक दे बागेश्वर व उत्तराखंड टेक्सटाइल की टीम रही।टीटी प्रतियोगिता के सिंगल्स मुकाबलों में अनिल कार्की विजेता,तथा नीरज जोशी उपविजेता रहे तथा कृतिका तृतीय रही। तथा डबल्स मुकाबलों में अनिल कार्की व कृतिका विजेता तथा ऋषभ व राजकुमार उपविजेता तथा नीरज व अनुराग तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि यह आयोजन नशे के विरुद्ध सरकार की विशेष पहल है,ऐसे आयोजनों से युवा नशा नहीं खेलों को चुनने की ओर अग्रसर रहेंगे। जिलाधिकारी महोदया ने अपने संबोधन में जिला क्रीड़ा अधिकारी व पूरी टीम को इस व्यवस्थित आयोजन हेतु बधाई दी तथा नशे के विरुद्ध ऐसे आयोजनों की समय 2 पर पुनरावृति होने की आशा की ताकि अधिक से अधिक ऐसे आयोजनों में प्रतिभागी बन कर नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में प्रशासन के सहभागी बन सकें।
इस अवसर पर रेडक्रॉस चेयरमैन संजय जगाती ,इंद्र सिंह परिहार दिलीप सिंह खेतवाल, सविता पपोला,विमला कपकोटी,एसडीएम कपकोट अनुराग आर्य ,नीमा धपोला,मोहनी कोरंगा आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ हरीश सिंह दफौटी ने किया, मैच रैफरी व अंपायर शंकर गड़िया, दीपक तिवारी, पूजा आर्य,मनीष सिंह, सौम्या जोशी रहे।
