Spread the love

बागेश्वर: अपर जिलाधिकारी ने किया EVM वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर, 04 अक्टूबर, 2025।शनिवार को अपर जिलाधिकारी (ADM) एन.एस. नबियाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम (EVM) वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, सभी ईवीएम और वीवीपैट (VVPAT) मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं।

अपर जिलाधिकारी नबियाल ने वेयर हाउस की विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उन्हें अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील रहने को कहा।

इस मासिक निरीक्षण में सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली, तहसीलदार दलीप सिंह, और बीजेपी के प्रतिनिधि जगदीश जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस निरीक्षण का उद्देश्य चुनाव संबंधी सामग्री की सुरक्षा और उचित रखरखाव सुनिश्चित करना था।


Spread the love