बागेश्वर: गायत्री स्वयं सहायता समूह की सदस्य रेखा मेहरा को मसाला उत्पादन में प्रथम पुरस्कार
संवाददाता: सीमा खेतवाल
बागेश्वर: वि०ख० गरुड़ के अंतर्गत संजीवनी क्लस्टर लेवल फेडरेशन, शांति बाजार से जुड़ी ग्राम पंचायत मथुरों की निवासी श्रीमती रेखा मेहरा ने अपनी मेहनत और लगन से एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। गायत्री स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य श्रीमती रेखा मेहरा (पत्नी श्री सूरज प्रकाश सिंह मेहरा) को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत मसाला यूनिट स्थापित करने के लिए चयनित किया गया था।
रीप परियोजना के सहयोग से शुरू किए गए उनके “बालाजी मसाला” यूनिट ने कम समय में ही अपनी गुणवत्ता और पहचान बनाई। उनके द्वारा तैयार किए गए मसालों की उत्कृष्ट गुणवत्ता को देखते हुए उन्हें जनपद बागेश्वर में मसाला उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन्हें आदरणीय जिलाधिकारी महोदया, जनपद बागेश्वर की ओर से प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रेरणा मिली है, बल्कि क्षेत्र में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिला है।
स्थानीय लोगों और समूह की अन्य महिलाओं ने श्रीमती रेखा मेहरा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है। यह उदाहरण दर्शाता है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो ग्रामीण महिलाएं भी उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

