भीमताल हत्याकांड 2019 पत्नी-प्रेमी अब भी लापता
Spread the love

🔴 पति की हत्या कर फरार पत्नी! अब जमानती बोले– “पड़ोसी के कहने पर दे दी जमानत, फंस गए हम

भीमताल। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या और वाहन जलाने की सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर पूरे भीमताल क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन अब इस हाई-प्रोफाइल हत्या कांड में एक नया मोड़ सामने आया है। फरार चल रही आरोपित पत्नी नीलम और उसके प्रेमी मनीष मिश्रा की गिरफ्तारी न होने से जहां पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं जमानत देने वाले लोग खुद को ठगा हुआ और फंसा हुआ बता रहे हैं।

⚖️ कोर्ट सख्त, एसएसपी से मांगी प्रगति रिपोर्ट

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने वर्ष 2019 के भीमताल हत्याकांड में बड़ा रुख अपनाते हुए आरोपित पत्नी नीलम को 18 फरवरी को हर हाल में कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी नैनीताल को मामले की प्रगति रिपोर्ट तलब की गई है।

🚔 जमानत के बाद गायब हुए आरोपी, पुलिस की किरकिरी

बताया जा रहा है कि नीलम और उसका प्रेमी मनीष मिश्रा जमानत मिलने के बाद से ही फरार चल रहे हैं। लंबे समय से गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

👥 जमानती बोले– “हमसे छुपाई गई सच्चाई

इस पूरे मामले में अब जमानती खुद सामने आकर अपनी पीड़ा बयां कर रहे हैं। अभियुक्त नीलम की जमानती कमला जोशी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वर्ष 2010 में पति के साथ सामिया लेक कॉलोनी में रहने के दौरान नीलम से जान-पहचान हुई थी। नीलम ने भरोसा दिलाकर जमानत के लिए अनुरोध किया, लेकिन बाद में वह फरार हो गई।

दूसरे जमानती भवान सिंह ने भी चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने पड़ोसी के कहने पर बिना मामले की गंभीरता समझे जमानत दे दी। अब आरोपी के फरार होने से उन्हें लगातार पुलिस और कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

🚨 एसएसपी ने बनाई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सीओ भवाली के नेतृत्व में सात सदस्यीय पुलिस और एसओजी टीम का गठन किया है। टीम को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

🔥 अब सवाल यहआरोपी कब होंगे गिरफ्तार?

एक तरफ कोर्ट सख्त है, दूसरी तरफ जमानती खुद परेशान हैं और तीसरी ओर पुलिस पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आखिर हत्या के इस सनसनीखेज मामले में फरार पत्नी और उसके प्रेमी पर कानून का शिकंजा कब कसेगा?

 


Spread the love