उक्रांद की केंद्रीय कार्यकारिणी में भुवन जोशी को अहम जिम्मेदारी, बने केंद्रीय उपाध्यक्ष
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने नई टीम की घोषणा करते हुए कई वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस नई कार्यकारिणी में भुवन जोशी को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, भुवन जोशी लंबे समय से उक्रांद की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नेतृत्व का मानना है कि भुवन जोशी अपने अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा देंगे।
नई कार्यकारिणी में पार्टी के संरक्षक मंडल में वरिष्ठ नेताओं काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, पूरन सिंह कठैत, डॉ. शक्तिशैल कप्रवान और खड्ग सिंह बगड़वाल को शामिल किया गया है। वहीं, पान सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, प्रताप शाही, लताफत हुसैन, ब्रह्मानंद डालाकोटी, अब्बल चंद्र श्रीकोटी, महेश परिहार, वीर चंद्र रमोला और तुला सिंह तड़ियाल को सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा रामपाल, चौधरी ब्रजवीर सिंह, डॉ. सिब्बा कुड़ियाल, संजीव बाल्मीकि और निर्मल चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए इंद्र सिंह मनराल, बहादुर सिंह रावत, भुवन जोशी, अरुण शाह, मदन सिंह और कर्नल सुनील कोटनाला को पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी रमेश थलाल, गणेश प्रसाद काला, राजेंद्र सिंह बिष्ट, बृजमोहन सजवान, देवेंद्र चमोली, गोविंद बिष्ट, शिवराज बनोला और नारायण सिंह राणा को दी गई है। वहीं, कोषाध्यक्ष का दायित्व आनंद सिलमाना को सौंपा गया है।
केंद्रपाल सिंह तोपवाल, गिरीश गोस्वामी, हरजाप, अशोक नेगी, विजेंद्र सिंह रावत, श्याम सिंह नेगी और चंद्र मोहन गोसाई को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए केंद्रीय संगठन मंत्री के रूप में वाचस्पति प्रसाद भट्ट, जवाहरलाल भट्ट, विष्णु शुक्ला, राजेंद्र प्रधान, आशा शर्मा और भुवन चंद्र कांडपाल को जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जितार सिंह जगवान, एस.एन. बिष्ट, कृष्णानंद भट्ट, शेर सिंह और खुशाल सिंह गढ़िया को केंद्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं कैप्टन चंद्र मोहन सिंह गढ़िया, मधु सेमवाल, सरोज मेहरा, मंजू देवी कलूड़ा, चंद्रकांता, पुष्पा ममगाई और शशि बंगवाल को संयुक्त मंत्री बनाया गया है।
शांति प्रसाद भट्ट को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अनिल थपलियाल और मीनाक्षी घिल्डियाल को सौंपी गई है। इसके साथ ही दीपक रावत, विक्रम बिष्ट, राजेश्वरी रावत, राजनीतिन रावत, टीकम सिंह राठौर, सत्य प्रकाश सती, अंकेश भंडारी और अशोक बोरा को केंद्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि नई केंद्रीय कार्यकारिणी के गठन से उक्रांद को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी उत्तराखंड के जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
उक्रांद नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे उत्तराखंड के मूल मुद्दों—रोजगार, पलायन, जल-जंगल-जमीन और जनहित—को लेकर मजबूती से संघर्ष करेंगे।
