नैनीताल रोड पर बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होने से पलटा टेम्पो ट्रैवलर, 17 पर्यटक घायल
हल्द्वानी। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार 17 पर्यटक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में किताबों के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, स्कूलों-बुक सेलर्स पर कसा शिकंजा
जानकारी के मुताबिक, सभी पर्यटक नैनीताल घूमकर गाजियाबाद लौट रहे थे। पहाड़ी मार्ग पर चलते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और हादसे का शिकार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से दो की हालत नाजुक है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
नैनीताल रोड हादसा, हल्द्वानी एक्सीडेंट, टेम्पो ट्रैवलर पलटा, उत्तराखंड सड़क हादसा, 17 पर्यटक घायल, कालाढूंगी रोड हादसा, Haldwani Accident News, Nainital Road Accident, Uttarakhand News Hindi
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें



