हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: XUV700 से लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा नशा माफिया पर लगातार प्रहार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ विशेष अभियान और अधिक सख्ती के साथ संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में, कोतवाली प्रभारी रोहिताश सागर तथा चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव उपनिरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान XUV700 (UK-04AJ-7676) वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: सिमरन प्रीत (36 वर्ष) पिता: परविंदर सिंह
निवासी: गोविंदपुरा, सुभाष नगर, हल्द्वानी
पेशा: बाइक मैकेनिक शॉप संचालक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभियुक्त हरियाणा से अवैध शराब लेकर हल्द्वानी आया था। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
बरामद अंग्रेजी शराब
Red Label – 10 पेटी
Jameson – 05 पेटी
Ballantine’s – 05 पेटी
Blonde – 05 पेटी
➡️ कुल: 25 पेटी
➡️ अनुमानित कीमत: ₹6,00,000/-
