ग्राम चौंशाला में बड़ी कार्रवाई, 3 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा
Spread the love

ग्राम चौंशाला में बड़ी कार्रवाई, 3 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

हल्द्वानी में राजस्व प्रवर्तन टीम की बड़ी कार्रवाई, 26 मामलों का मौके पर निस्तारण

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के तहत शुक्रवार, 31 जनवरी 2026 को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में राजस्व प्रवर्तन टीम ने तहसील क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान जनसमस्याओं से जुड़े राजस्व मामलों की गहन समीक्षा करते हुए मौके पर ही प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 26 राजस्व प्रकरणों का परीक्षण कर उनका निस्तारण किया गया। इनमें सार्वजनिक मार्गों और स्थानों पर अवैध अतिक्रमण, सिंचाई गूलों पर कब्जा, पाइपलाइन से जुड़े विवाद, भूमि विवाद, सीमांकन तथा खाता-खतौनी दुरुस्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण मामले शामिल रहे।

इसी क्रम में ग्राम चौंशाला क्षेत्र में लगभग 3 बीघा राजकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। भविष्य में पुनः अतिक्रमण की आशंका को देखते हुए मौके पर सूचना बोर्ड भी स्थापित किया गया, ताकि सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से राजस्व प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचें और समस्याओं के समाधान के लिए विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाएं।

 


Spread the love

You missed