बनभूलपुरा में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ा एक्शन, 2 दुकानों पर छापा — तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने रविवार को लाइन नंबर-07 में औचक छापेमारी की।
निरीक्षण के दौरान दो दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) से छोटे 5 किलोग्राम के सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पाया गया। साथ ही छोटे गैस सिलेंडरों का अवैध कारोबार भी मौके पर चल रहा था, जो सुरक्षा मानकों के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है।
टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। इस मामले में शिवम, शादाब और मुसैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी की इस कार्रवाई में पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी और गौरव जोशी शामिल रहे।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
