बड़ा एक्शन: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 6 मेडिकल स्टोर व कई रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण; 7 को नोटिस जारी! 👇
नैनीताल (24 जुलाई 2026): माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA), नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय नैनीताल में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
यह कार्रवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) नैनीताल के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी एवं सचिव पारुल थपलियाल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। संयुक्त निरीक्षण टीम ने शहर के तल्लीताल व मल्लीताल क्षेत्रों में स्थित कई मेडिकल स्टोरों, रेस्टोरेंटों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की।
यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर रिश्वत कांड: उरेडा परियोजना अधिकारी धीरेंद्र पटवाल ₹40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार! 👇
मेडिकल स्टोरों की व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, कार्य रहा संतोषजनक
अभियान के दौरान जांच टीम ने तल्लीताल और मल्लीताल स्थित 6 प्रमुख मेडिकल स्टोरों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के रख-रखाव, स्टॉक रजिस्टर, एक्सपायरी डेट और आवश्यक लाइसेंसों की जांच की गई। विस्तृत पड़ताल के बाद टीम ने सभी 6 मेडिकल स्टोरों की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को संतोषजनक पाया।
यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत में नया मोड़: मोबाइल से मिला भावुक वीडियो; पुलिस ने युवती के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा! 👇
7 रेस्टोरेंटों में मिलीं गंभीर कमियां, थमाया गया कारण बताओ नोटिस
मेडिकल स्टोरों की जांच के उपरांत संयुक्त टीम ने तल्लीताल-मल्लीताल के विभिन्न रेस्टोरेंटों, ढाबों और खाद्य दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ रेस्टोरेंटों में स्वच्छता (Hygiene), खाद्य सामग्री के भंडारण और सुरक्षा मानकों में कमियां पाई गईं।
मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरतने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए 7 रेस्टोरेंटों को तत्काल नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संबंधित स्वामियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने की सख्त चेतावनी दी गई है।
नैनीताल शहर में चलाए गए इस बड़े चेकिंग अभियान में विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें खाद्य सुरक्षा निरीक्षक श्री अभित अधिकारी, औषधि प्रशासन से अजब सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कासिम तथा औषधि निरीक्षक अर्चना शामिल थीं। विभागीय अधिकारियों ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की औचक कार्रवाई और सख्त कानूनी कदम निरंतर जारी रहेंगे।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की औचक कार्रवाई और सख्त कानूनी कदम जारी रहेंगे।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

