Spread the love

दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से लेकर बाजार तक जुआरियों पर छापा — 12 गिरफ्तार, ₹6.67 लाख कैश बरामद

हल्द्वानी। दीपावली पर्व से पहले पुलिस ने जिलेभर में अवैध जुए के अड्डों पर शिकंजा कस दिया है।  चलाए गए विशेष अभियान में कालाढूंगी पुलिस, लालकुआं थाना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 12 जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि मौके से ₹6,67,650 नकद राशि और ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं।

🔹 मामला-1 : कालाढूंगी पुलिस की जंगल में दबिश, ₹5.66 लाख कैश के साथ 5 गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कालाढूंगी पुलिस टीम ने कोटाबाग क्षेत्र के जंगल में दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि 5 जुआरी मौके पर गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं —
1️⃣ बेनट चरन पुत्र ईशा चरन निवासी राजेंद्र नगर, हल्द्वानी
2️⃣ हेम चंद्र तिवारी पुत्र कैलाश चंद्र तिवारी निवासी ग्राम मनोजरथपुर, रामनगर
3️⃣ जसवंत सिंह पुत्र पान सिंह भोजक निवासी लोहरिया साल, हल्द्वानी
4️⃣ नमन जोशी पुत्र मदन मोहन जोशी निवासी लामाचौड़, मुखानी
5️⃣ प्रेम चंद्र अग्रवाल पुत्र मोर मुकुट अग्रवाल निवासी मैन बाजार, कालाढूंगी

फरार आरोपियों में कुंदन नेगी, मोंटू, कालू और अन्य तीन स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं जिनकी तलाश जारी है।

बरामदगी:

  • ₹5,66,000 नकद राशि

  • 02 ताश की गड्डियां (कुल 52 पत्ते)

  • त्रिपाल और जुआ खेलने की अन्य सामग्री

इस मामले में एफआईआर संख्या 113/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत की गई है।

🔹 मामला-2 : लालकुआं पुलिस और एसओजी ने बिंदुखत्ता में पकड़े 7 जुआरी, ₹1 लाख कैश जब्त

दूसरी कार्रवाई में एसओजी प्रभारी राजेश जोशी और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में छापा मारा। कार रोड स्थित बलवंत की खाली दुकान में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1️⃣ संजय सिंह पुत्र रतन सिंह
2️⃣ विजय जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी
3️⃣ बलवंत सिंह पुत्र स्व. खिलाफ सिंह
4️⃣ नरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह
5️⃣ कुवर सिंह पुत्र तेज सिंह
6️⃣ खड़क सिंह पुत्र माधव सिंह
7️⃣ कमलेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह

बरामदगी:

  • ₹1,01,650 नकद राशि

  • 52 ताश के पत्ते

इस संबंध में मुकदमा संख्या 217/2025, धारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।


Spread the love