हाथ का साथ छोड़ते बड़े बड़े दिग्गज, कांग्रेस में नहीं थम रही टूट
देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। आज पहले गंगोत्री से पूर्व विधायक रहे विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दिया। इसके बाद पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक मालचंद ने भी आज कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा को लिखे पत्र में पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक मालचंद ने लिखते हुए कहा मैं व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।
विदित हो कि 2022 से पहले मालचंद पुरोला विधानसभा से भाजपा के दो बार के विधायक रहे हैं. 3 जनवरी 2022 को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। आज अचानक उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर कांग्रेस को झटका दिया है।
देशभर में लोकसभा चुनाव की गर्मागर्मी के बीच राजनीतिक दलों में नेताओं की एंट्री और एग्जिट का दौर जारी है। पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा ने अपने बेटे के साथ, मनीष खंडूड़ी, विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक मालचंद ऐसे में कांग्रेस में टूट का सिलसिला जारी है।
