Untitled design - 1
Spread the love

EVCL क्रिकेट लीग घोटाले में बड़ा ट्विस्ट, कोर्ट से विकास ढाका को राहत — नेताओं की भूमिका पर उठे सवाल

नैनीताल/हल्द्वानी।हल्द्वानी में क्रिकेट मैच की आड़ में कथित धोखाधड़ी से जुड़े एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (EVCL) मामले में बड़ा न्यायिक मोड़ सामने आया है। ईवीसीएल के आरोपी विकास ढाका को हल्द्वानी एसीजेएम कोर्ट से मिली जमानत के मामले में राहत दी है, वहीं अवैध गिरफ्तारी को लेकर दायर याचिका पर सख्त रुख अपनाया है।

गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली टी-20 क्रिकेट लीग को लेकर शुरुआत से ही बड़े-बड़े दावे किए गए थे। आरोप है कि इस लीग को सफल बनाने के नाम पर हल्द्वानी और सितारगंज के कुछ स्थानीय नेताओं ने प्रमोटर की भूमिका निभाई, टिकट बिकवाए और शहर भर के क्रिकेट प्रेमियों को आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सौरभ पाण्डे ने अदालत को बताया कि विकास ढाका पर जिन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, उनमें अधिकतम सजा सात वर्ष से कम है। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें सुबह 11:30 बजे थाने में बैठाए रखा, रात 9 बजे एफआईआर दर्ज की, जबकि रिमांड शीट में गिरफ्तारी अगले दिन सुबह 4 बजे दिखाई गई। अधिवक्ता ने पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया।

EVCL के तहत मंगलवार से प्रतियोगिता शुरू होनी थी। पहले मुकाबले में उत्तराखंड सोल्जर्स और दिल्ली नाइट्स आमने-सामने होने वाले थे।  मसूरी किंग्स, यूपी वॉरियर्स, हल्द्वानी टाइगर्स, दिल्ली नाइट्स, उत्तराखंड सोल्जर्स और वाराणसी वाइपर्स के बीच मुकाबले प्रस्तावित थे।

लेकिन देर शाम तक जब मैच शुरू नहीं हुआ, तो आयोजक विकास ढाका ने दावा किया कि उनके दिल्ली निवासी बड़े पार्टनर प्रमोद सिंह की हृदयगति रुकने से मौत हो गई है, जिसके चलते शोक में प्रतियोगिता स्थगित की गई। इस बयान के बाद दर्शकों का गुस्सा और भड़क उठा।

बुधवार को पुलिस को लिखित शिकायत मिलने के बाद विकास ढाका को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब हाईकोर्ट की टिप्पणी और सुनवाई के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।


Spread the love