हल्द्वानी मेयर पद पर भाजपा की जीत, गजराज सिंह बिष्ट बने मेयर
हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी के मेयर पद पर भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के ललित जोशी को हराकर इस प्रतिष्ठित पद पर कब्जा किया। गजराज सिंह बिष्ट ने पहले राउंड से लेकर आखिरी राउंड तक अपनी बढ़त बनाए रखी और अंत में 3894 वोटों से जीत दर्ज की।
मतगणना के परिणाम:
- दो राउंड के बाद गजराज को 27,201 वोट और ललित जोशी को 26,888 वोट मिले थे।
- तीसरे राउंड के बाद गजराज के पास 42,318 वोट थे, जबकि ललित जोशी को 39,403 वोट मिले।
- चौथे राउंड में गजराज को 57,047 वोट और ललित जोशी को 50,975 वोट मिले।
- पाँचवे राउंड में गजराज को 69,386 वोट मिले, जबकि ललित जोशी को 66,117 वोट मिले।
- छठे राउंड में गजराज को 71,962 वोट मिले, जबकि ललित जोशी को 68,068 वोट मिले।
गजराज सिंह बिष्ट की जीत के बाद हल्द्वानी में भाजपा समर्थकों का जोश देखते ही बनता था। मतगणना स्थल के अंदर और बाहर “भा.ज.पा.” और “जय श्री राम” के नारे गूंज रहे थे। उनके समर्थकों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और खुशी का इज़हार किया। गजराज सिंह बिष्ट की इस शानदार जीत ने भाजपा को हल्द्वानी में बड़ी सफलता दिलाई है।
