रामनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 2 शातिर भाई गिरफ्तार
रामनगर (नैनीताल)। जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09 अप्रैल 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खराड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके पर घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कुल 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, LPG रिफिलिंग उपकरण, तराजू व बाट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया।
यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष) और शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष), निवासी खताड़ी, रामनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना रामनगर में FIR संख्या 101/26 दर्ज कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी:
- 34 गैस सिलेंडर (छोटे-बड़े)
- LPG रिफिलिंग उपकरण, तराजू व बाट
- अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें





