बागेश्वर में बोलेरो वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन घायल
संवाददाता सीमा खेतवाल
बागेश्वर, 13 सितम्बर। शनिवार दोपहर लगभग 1:09 बजे फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि आरे बाईपास, घिरौली पुल के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में दो फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल मौके पर रवाना हुईं।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि बोलेरो (नंबर UK02TA 0847) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40–50 मीटर नीचे जा गिरी थी। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो घायल अवस्था में मिले।
फायर रेस्क्यू टीम ने 112 पुलिस यूनिट और कोतवाली पुलिस के सहयोग से तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य सड़क तक लाया गया और एंबुलेंस तथा फायर सर्विस वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान
-
खड़क सिंह (42 वर्ष) पुत्र श्री देव सिंह, निवासी ग्राम पौसारी, थाना कपकोट, बागेश्वर – गम्भीर रूप से घायल।
-
दर्शन सिंह (44 वर्ष) पुत्र खीम सिंह भाकुनी।
-
खीम सिंह (59 वर्ष) पुत्र दिवान सिंह, निवासी ग्राम पौसारी।
जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों घायल – खीम सिंह, खड़क सिंह और दर्शन सिंह – उपचाराधीन हैं।
रेस्क्यू कार्यवाही FSSO श्री गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में दो फायर यूनिट्स (वाहन LFM/FM एवं FW) द्वारा की गई। मीडिया प्रभारी FM सोहन लाल द्वारा घटना की जानकारी साझा की गई।
