lalkuan-cosmetic-shop-attack-molestation-allegation
Spread the love

लालकुआं में व्यापारी पर हमला मामला नया मोड़ पर, महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप

लालकुआं: लालकुआं क्षेत्र में बीती शाम कॉस्मेटिक दुकान में व्यापारी पर हुए हमले की घटना अब नए खुलासे के साथ सामने आई है। बिंदुखत्ता निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दावा किया है कि हमले से कुछ घंटे पहले दुकानदार ने उसके साथ अभद्रता की थी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

महिला का कहना है कि दोपहर के समय वह चूड़ी पहनने के लिए दुकान गई थी, जहां दुकानदार ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने तुरंत इसका विरोध किया और बाद में घर जाकर पूरी घटना अपने पति को बताई। महिला के अनुसार, घटना जानने के बाद उसका पति गुस्से में आ गया और अपने साथियों के साथ दुकान पहुंचकर दुकानदार के साथ मारपीट कर दी।

इसी दौरान चार युवकों का समूह दुकान में घुसा और व्यापारी के सिर पर पाटल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद तीन हमलावरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि एक युवक फरार हो गया।

महिला ने व्यापारी पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाते हुए तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 दो कारों की भिड़ंत

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लाइनपार क्षेत्र में व्यापारी से मारपीट और महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप — दोनों मामलों की अलग-अलग जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक पुष्टि में जुटी है।


Spread the love