मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता सीमा खेतवाल

गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर. सी. तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय छौना, आंगनबाड़ी केंद्र छौना, जूनियर हाई स्कूल पन्द्रहपाली, प्राथमिक विद्यालय पन्द्रहपाली एवं आंगनबाड़ी केंद्र पन्द्रहपाली का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी, विज्ञान व गणित विषयों पर सवाल पूछे और उनकी कॉपियाँ भी देखीं।
सभी जगह पढ़ाई की स्थिति और बच्चों की तैयारी संतोषजनक मिलने पर सीडीओ ने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य की सराहना की।

सीडीओ तिवारी ने कहा कि सभी शिक्षक और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन करें और बच्चों की शिक्षा एवं पोषण स्तर को प्राथमिकता दें।

भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले पूरक पोषाहार, पोषण ट्रैकर एप सहित अन्य योजनाओं की भी जांच की गई। उन्होंने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों को सही समय पर सुविधाएँ उपलब्ध हों।

निरीक्षण दौरे के दौरान डॉ. मंजूलता यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग, तथा सुनीता वर्मा, प्रभारी सीडीपीओ भी मौजूद रहीं।


Spread the love