देहरादून: बल्लूपुर चौक पर स्वच्छता अभियान में उतरे सीएम धामी, श्रमदान कर दिया जनजागरूकता का संदेश
देहरादून में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लूपुर चौक पर आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब तक लोग स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा नहीं बनाएंगे, तब तक साफ-सुथरे और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना भी हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। समाज में स्थायी बदलाव तभी आएगा, जब लोग स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनजागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस तरह के स्वच्छता अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी लगातार बनी रहे।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें





