Spread the love

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्य समिति का सम्मलेन हल्द्वानी में संपन्न

हल्द्वानी: हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्य समिति का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर से व्यापारी पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों के उत्पीड़न और उपभोक्ताओं का संरक्षण सहित पर्वतीय क्षेत्र में नकली सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता हुकम सिंह कुंवर ने बताया कि व्यापारियों का हित और उपभोक्ताओं का संरक्षण यह देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का लक्ष्य है इसी लक्ष्य के साथ राज्य आंदोलन के दौरान इस व्यापार मंडल का गठन किया गया था साथ ही इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में नकली सामान बेचने वाले बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं जो न सिर्फ ग्राहकों को चूना लगा रहे हैं बल्कि अपराध का कारण भी बना रहे हैं ऐसे में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल बाहर से आकर यहां नकली सामान बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ सरकार से सत्यापन और कार्रवाई की मांग कर रहा है।

 


Spread the love