कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों के लिए अपनी पहली सूची जारी की, हल्द्वानी से ललित जोशी तो बागेश्वर से कवि जोशी होंगे उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने यह सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने अपने समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है।
इस सूची में विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। नगर निगम श्रीनगर से श्रीमती मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से श्री संदीप सहगल और हल्द्वानी से श्री ललित जोशी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका बागेश्वर से श्री कवि जोशी, खटीमा से श्री उमेश राठौर, बाजपुर से श्री गुरजीत सिंह गित्ते, और सितारंगंज से श्री राजेश कुमार जैसे नेताओं को भी प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी तरह, कांग्रेस ने प्रदेश भर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों से भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। नैनीताल सरस्वती खेतवाल, भवाली पंकज कुमार आर्य,नगर पंचायत नानकमत्ता से मनोज कुमार, शक्ति फार्म से राखी विश्वास, गुलरभोज से किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी से मोहम्मद रफी और मुनस्यारी से मनोहर टोलिया जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इसके अलावा, पार्टी ने उत्तरकाशी, थराली, गोपेश्वर, गोचर, और बागेश्वर जैसे क्षेत्रों से भी अपने उम्मीदवारों को अधिकृत किया है।
कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह पहली सूची है और जल्द ही अगली सूची जारी की जाएगी। मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी ने अपने संगठनात्मक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है, जो पार्टी के लिए लगातार समर्पण और मेहनत करते रहे हैं। इस सूची के जरिए कांग्रेस पार्टी ने एक मजबूत और सक्रिय नेतृत्व तैयार करने का संदेश दिया है, जो आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
