गंगोत्री मंदिर
Spread the love

गंगोत्री मंदिर में दर्शन समय बढ़ा, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

उत्तरकाशी। गंगोत्री मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों की संयुक्त बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया गया है। अब मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों को राहत मिलेगी।

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दोपहर 2 बजे तक ही दर्शन होते थे, जिसके बाद मंदिर को 3 बजे तक बंद रखा जाता था और फिर पुनः दर्शन शुरू होते थे। इस व्यवस्था के चलते कई श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

इसी समस्या को देखते हुए इस बार सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि शाम 4 बजे तक लगातार दर्शन कराए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।

बैठक में मंदिर व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आवश्यक सुधारों पर सहमति बनाई गई।

मंदिर समिति का मानना है कि इस नए निर्णय से तीर्थयात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और दर्शन व्यवस्था पहले से अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love