दलबदल
Spread the love

उत्तराखंड में दलबदल तेज, कांग्रेस को बड़ा झटका—पूर्व चेयरमैन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले पूर्व चेयरमैन समेत कई जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में किताबों के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, स्कूलों-बुक सेलर्स पर कसा शिकंजा

राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नवागंतुकों को पार्टी का पटका पहनाकर और फूलमाला से स्वागत करते हुए औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता दिलाई। यह कार्यक्रम चमोली, देहरादून और हरिद्वार जिलों के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग चरणों में आयोजित किया गया।

इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें “विकसित उत्तराखंड” के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भट्ट ने कहा कि भाजपा निरंतर जनसमर्थन हासिल कर रही है, जबकि कांग्रेस आंतरिक मतभेदों से जूझ रही है। उन्होंने कांग्रेस को “विचार और सिद्धांत से भटकी हुई पार्टी” बताते हुए कहा कि भाजपा सकारात्मक और राष्ट्रहित की राजनीति में विश्वास रखती है।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

भाजपा में शामिल होने वालों में चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, सभासद दीपा मैंदौली, मंजिला देवी, जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हैं।
वहीं हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से पूर्व चेयरमैन साधुराम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें मदन सिंह चौहान, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉ. नरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।

देहरादून से हाईकोर्ट अधिवक्ता राजकुमार मौर्य, पंकज गुप्ता, राजीव मौर्य सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा जॉइन की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love