Spread the love

महासंघ द्वारा बनाई गई रेट लिस्ट पर आर टी ओ  द्वारा परमिट रद्द  करने की चेतावनी पर देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ ने की आपातकालीन बैठक

हल्द्वानी: आज 13-09-24 समाचार पत्रों के माध्यम से आरटीओ द्वारा परमिट निरस्त की कार्यवाही  की जाने खबर से महासंघ को अवगत हुआ उस संदर्भ में आज एक बैठक यातायात नगर देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ के तत्वाधान में यातायात नगर स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिस पर वक्ताओं द्वारा काफी रोष भी प्रकट किया गया बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि महासंघ द्वारा बनाई गई रेट लिस्ट पर (R.T.O)द्वारा परमिट रद्द करने की चेतावनी दी गई है जिसमें महासंघ द्वारा आपातकालीन बैठक की गई। (एस.टी.ए)प्रशासन द्वारा 15 जुलाई 2022 को माल भाड़े की दरों को प्रकाशित किया गया था।

जो पहाड़ी क्षेत्र में 60 रुपया प्रति कुंतल प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया था, महासंघ द्वारा जो कीमतों निर्धारित की गई थी, वह स्वंय की पूर्व की दरों से 10 प्रतिशत वृद्धि की गई है, जो आज भी( R.T.A /S.T.A )के दरों से आज भी कम है।

 उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ एस टी ए/ आर टी ए से यह मांग करते हैं कि क्या 2022 से क्या महंगाई नहीं  बड़ी है 2022 के हिसाब से 2024 में किसी भी चीज के दाम नहीं बढ़े हैं।

 2022 में आटा ₹22 प्रति किलो था 2024 में 32 रुपये प्रति किलो है, 2022 में गाड़ी की कीमत 18 लाख रुपये थी आज 23 लाख रुपये है, 2022 से 2024 में बीमा में 5000 की वृद्धि हुई है। 2022 से रोड टैक्स में 4600 से 5400 हो गया है, जो तीन बार बाद चुका है, यूरिया की कीमत ₹630 से ₹1420 हो गई है, सीमेंट 280 रुपए से 380 रुपए हो गया है, ड्राइवर की सैलरी 18000 से ₹24000 हो गई है, 2022 में टायरों की कीमत ₹40000 थी आज 51000 है, गाडियों का मेंटिनेंस शुल्क  मिस्री का 25% बढ़ गया है। फिटनेस का चार्ज  बढ़ चुका है, बैंक की ई.एम.आई बढ़ चुकी है, देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ आर.टी.ओ प्रशासन से पूछना चाहता है कि 2022 के भाडे आज की परिवेश में  वाजिब हैं हर क्षेत्र में 25 से 30 प्रतिशत बढोतरी हुई है।

अत: आर.टी.ए / एस.टी.ए से मांग करते हैं महंगाई के हिसाब से संशोधन करके नई  दरे निर्धारित की जाए। आर टी ओ प्रशासन द्वारा परमिट रद्द करने की चेतावनी हमें दी गई है अगर महंगाई को देखकर हमारी नई दरें निर्धारित की जाती हैं तो हम आर.टी.ओ प्रशासन को अपनी गाडि़यों की चाबियां खुद ही सौप देंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में  भास्कर जोशी, गिरीश मेलकानी, दयाकिशन शर्मा,शिव सिंह ललित पाठक , उमेश पांडेय, बृजेश तिवारी, हिरिष मेहता , जगमोहन उप्रेती, हरजीत सिंह चड्ढा ,महेंद्र सिंह, रोहित रौतेला,नवीन मेलकानी, वीरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, हिरिष जोशी सभी ट्रांसपोटर्स मौजूद रहे।


Spread the love