Spread the love

गैस की कालाबाजारी पर डीएम का बड़ा एक्शन, शिकायत के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 05942-231179

जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा

नैनीताल/हल्द्वानी। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी और कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने सभी परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि जिले में घरेलू गैस के कमर्शियल डायवर्जन और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए गैस की जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ संयुक्त कार्रवाई करेंगे।

डीएम ने साफ कहा कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग, अवैध भंडारण या कालाबाजारी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा DEOC नैनीताल का हेल्पलाइन नंबर 05942-231179 जारी किया गया है। किसी भी तरह की गैस आपूर्ति समस्या, कालाबाजारी या अवैध गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर दी जा सकती है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love