Spread the love

मुकेश बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का हाथ

आज दिनांक 29 फरवरी को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पंडित मोहन कांडपाल जी के निर्देशानुसार अनुसार जिला प्रभारी ऊधम सिंह नगर मुकेश बिष्ट जी ने नगर अध्यक्ष इंतजार अहमद जी के सहयोग से उधम सिंह नगर जिला कार्यकारणी का विस्तार किया। जिसमें विपिन रस्तोगी जी को नगर अध्यक्ष रुद्रपुर बनाया गया तथा विशाल रस्तोगी जी को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया एवं जिला सचिव अमर मंडल जी और नगर उपाध्यक्ष ललित कुमार जी को बनाया गया एवं श्रीमती सीमा मंडल जी को नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रुद्रपुर बनाया गया। इस उपलक्ष्य पर बिष्ट ने उत्तराखंड में पार्टी को आगे बढ़ाए जाने पर सभी नई कार्यकारणी से दिल से कार्य करने की बात कही।


Spread the love