मुख्यमंत्री धामी व विधायक पार्वती दास के प्रयासों से बैजनाथ–बागेश्वर मोटर मार्ग के निर्माण कार्य की हुई शुरुआत

बागेश्वर। मानस खंड योजना के अंतर्गत बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बैजनाथ–बागेश्वर मोटर मार्ग के बागेश्वर प्रभाग में किमी 19.500 से किमी 21.000 तक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण, सुधारीकरण एवं 1.5 लेन में चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस निर्माण कार्य पर ₹1,80,14,021 (एक करोड़ अस्सी लाख चौदह हजार इक्कीस रुपये) की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत किए जा रहे इस कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा प्राप्त होगी।
कार्य के शुभारंभ अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मोटर मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल आमजन को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक श्रीमती पार्वती दास के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्या, जिला महामंत्री संजय परिहार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, श्री राजेंद्र परिहार, खड़क टंगड़िया, नंदन रावत, आदर्श कठायत, दमोदर जोशी, पंकज मेहता, दरपान बिष्ट, ग्राम प्रधान ड्यांगड़, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
