नगर पंचायत लालकुआं में 6 से 10 सितम्बर तक लगेगा ई-श्रम कार्ड शिविर
नगर पंचायत परिसर में 5 दिन तक चलेगा विशेष शिविर, आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ कराएं आवेदन
लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं परिसर में 6 सितम्बर से 10 सितम्बर तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी श्रम कार्ड धारक अपना आधार कार्ड लेकर पहुँचकर ई-श्रम कार्ड बनवा सकेंगे।
शिविर में अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले डिलीवरी बॉय और अन्य युवा भी प्लेटफॉर्म वर्कर के रूप में पंजीकरण कर ई-श्रम कार्ड बनवा पाएंगे। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड और पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
नगर पंचायत लालकुआं ने सभी श्रमिकों और युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में कैंप में पहुँचकर योजना का लाभ उठाएँ।
