राज्य स्थापना दिवस पर बागेश्वर में योग की गूंज, आयुर्वेद विभाग का आयोजन रहा सफल
संवाददाता सीमा खेतवाल
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा मंगलवार को आनंदी एकेडमी, बागेश्वर में एक दिवसीय योग शिविर (Ayurveda Yoga Camp in Bageshwar) का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को योग, आयुर्वेदिक जीवनशैली, पोषण, नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
👉 यह भी पढ़ें:गौलापार बाईपास रोड पर हादसा
योग सत्र में छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
योगाभ्यास सत्र का संचालन डॉ. प्रीति टम्टा, योग अनुदेशक श्री नंदन नगरकोटी, श्रीमती कविता परिहार एवं श्री नाजिम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री मनमोहन भाकुनी, प्रधानाचार्य श्री गौरव पंत, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
शिविर में लगभग 130 छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।
👉 यह भी पढ़ें: बारूद की बोतल फटने से तीन किशोर झुलसे
स्वास्थ्य संवर्धन और जन-जागरूकता की दिशा में पहल
आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा आयोजित यह योग शिविर बागेश्वर क्षेत्र में जन-जागरूकता, स्वास्थ्य संवर्धन एवं योग-आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने कहा कि — “योग और आयुर्वेद केवल उपचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला हैं। इनसे व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रहता है।”

