Spread the love

वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

हल्द्वानी, 13 सितम्बर। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को समिति के सभागार (पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन) में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर पांडे ने की तथा संचालन महामंत्री श्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया।

बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक परिषद उत्तराखंड के माननीय उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री प्रतिष्ठा) श्री नवीन वर्मा ने भी भागीदारी की।

बैठक में आगामी 1 अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। चूँकि इस वर्ष 1 अक्टूबर को रामनवमी भी पड़ रही है, इसलिए समिति ने निर्णय लिया कि कार्यक्रम उसी दिन दोपहर बाद 3:00 बजे से समिति के सभागार में आयोजित किया जाएगा। सभी सदस्यों से इसमें शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

सभा के अंत में समिति के स्थायी सदस्य स्वर्गीय देवी दत्त पंत, जो क्रियाशाला समिति हल्द्वानी के संस्थापक अध्यक्ष भी थे, के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में डी.के. बल्यूटिया, डी.के. पंत, पी.एस. जंतवाल, आनंद सिंह भाकुनी, ललित मोहन लोहनी, रे. एच.पी. जोसेफ, आर.एस. ऐरी, दिनेश चंद्र पंतोला, मोहन चंद्र बुडलाकोटी, मोहन सिंह जंतवाल, भैरव दत्त जोशी, विष्णु सिंह रावत, एस.के. अग्रवाल, श्रीमती भगवती बिष्ट सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love