अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने वाली महिला चिकित्सक सम्मानित
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य सेवा और कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही महिला चिकित्सक को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि संबंधित चिकित्सक ने अपनी प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से प्राप्त की और इसके बाद किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। आगे चलकर उन्होंने मेडिसिन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की। अपने शैक्षणिक जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से गोल्ड मेडल भी प्राप्त हो चुका है।
इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई मंचों से सम्मानित किया जा चुका है। वे सिंगापुर में आयोजित ESMO-Asia कार्यक्रम में ट्रैवल ग्रांट रिसीपेंट रह चुकी हैं, वहीं इंडियन कैंसर कांग्रेस मुंबई और ECMO चेन्नई से भी सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।
व्यस्त चिकित्सा सेवा के बावजूद वह समाज में कैंसर की रोकथाम और जागरूकता फैलाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी में पहली बार निशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिला।
इस अवसर पर सारथी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि समाज के लिए किया जा रहा यह कार्य प्रेरणादायक है। उन्होंने हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए दिए जा रहे योगदान की सराहना की।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
