हृदयगति रुकने से महिला तीर्थयात्री की मृत्यु- यमुनोत्री
अभी तक तीन तीर्थ यात्रियों की हो चुकी है मृत्यु
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की तीर्थ यात्रा के दूसरे दिन एक महिला तीर्थयात्री की मृत्यु हो गयी है। महिला तीर्थ यात्री की मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है। सूत्रों कि माने तो अभी तक तीन तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, यमुनोत्री धाम के दर्शन करने जा रही संपत्तिबाई (62) पत्नी मोहन लाल निवासी नीमच मध्य प्रदेश की जानकी चट्टी के निकट बेहोश हो गयी। अन्य तीर्थ यात्रियों ने महिला तीर्थ यात्री को जानकी चट्टी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला तीर्थ यात्री को मृत घोषित किया।
बता दें कि ऋषिकेश से नौ मई को चारधाम यात्रा की शुरुवात हो गयी थी। 10 मई को गंगोत्री, यमुनोत्री तथा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं। चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही इस बार तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
