Spread the love

फायर टीम बागेश्वर ने सड़क मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाकर बाधित यातायात किया सुचारु

आज दिनांक /15/08/2024 को  समय  7: 32  बजे आपदा कंट्रोल रूम से आरे बाईपास भागवती मंदिर  के पास सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त होने पर  फायर सर्विस रेस्क्यू टीम त्वरित रूप से घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर चीड़ का एक पेड़ सड़क पर गिरा हुआ था जिससे यातायात बाधित हुआ था।

फायर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही के साथ कार्य करते हुए सड़क पर गिरा हुआ पेड़ को वूडन कट्टर से काटते हुए उसे सड़क से किनारा किया। जिस से बाधित यातायात पुनः सुचारू हुआ। उक्त घटना में अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। कार्यरत फायर रेस्क्यू टीम में नवीन चंद्र जोशी,चालक चंद्र प्रकाश, हिमांशु पाठक, रीता राणा, अंजान सुप्याल, लोकेश, काजल आदि शामिल थे ।


Spread the love