Spread the love

बागेश्वर में खाई से घायल बछड़े का फायर टीम ने किया सफल रेस्क्यू

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर। फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने आज (4 अक्टूबर 2025) एक त्वरित और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए, नई बस्ती चंडिका मंदिर के निकट मुख्य मार्ग से नीचे खाई में गिरे एक घायल बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला।

दोपहर करीब 14:31 बजे, फायर स्टेशन को सूचना मिली कि नदी तट पर एक बछड़ा गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है। सूचना मिलते ही, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री गोपाल सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन में फायर रेस्क्यू यूनिट बागेश्वर तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।

मौके पर, टीम ने पाया कि गाय का बछड़ा मुख्य सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे एक गहरी खाई में दो पानी के पाइपों के बीच फंसा हुआ था और बाहर निकलने में असमर्थ था।
फायर रेस्क्यू टीम ने बिना समय गंवाए अथक परिश्रम किया। उन्होंने रस्सी के सहारे कुशलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया और घायल बछड़े को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला।
इस घटना में किसी अन्य प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्य:
* LFM केदार सिंह
* चालक जगदीश सिंह
* FM हिमांशु पाठक
* FW हिना
* FW रीता


Spread the love