Spread the love

फर्जी क्रिकेट लीग के नाम पर 32 लाख की ठगी! काठगोदाम पुलिस ने ‘लीग मालिक’ को दबोचा, बैंक खाते फ्रीज

हल्द्वानी। क्रिकेट प्रेमियों और निवेशकों को सपने दिखाकर लाखों की ठगी करने वाला कथित क्रिकेट लीग आयोजक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ईवीसीएल (Epic Victory Cricket League) कराने का झांसा देकर दो टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विकास ढाका को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के दो बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है।मामले में दिनांक 05 फरवरी 2026 को दो अलग-अलग तहरीरें थाना काठगोदाम में दी गईं।

पहले वादी हेमंत शर्मा (निवासी झज्जर, हरियाणा) और दूसरे वादी नारायण पाल, पूर्व विधायक सितारगंज (निवासी हल्द्वानी) हैं। दोनों ने आरोप लगाया कि ईवीसीएल क्रिकेट लीग के नाम पर उनसे भारी रकम वसूल ली गई, लेकिन टूर्नामेंट का नामोनिशान तक नहीं रहा।

आरोपी विकास ढाका ने खुद को लीग का मालिक बताते हुए दावा किया कि टूर्नामेंट में हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय और नामी रणजी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन्हीं बड़े नामों के सहारे टीम मालिकों को जाल में फंसाया गया।

23 लाख में खरीदी ‘UP Warriors’, 9 लाख में ‘Uttarakhand Soldiers’

• हेमंत शर्मा से UP Warriors टीम की फ्रेंचाइजी के नाम पर पहले 50 लाख की डिमांड रखी गई, बाद में “डिस्काउंट” का लालच देकर 30 लाख में सौदा तय किया गया। हेमंत शर्मा ने नगद व अन्य माध्यमों से 23 लाख रुपये आरोपी को दे दिए।
• वहीं पूर्व विधायक नारायण पाल से Uttarakhand Soldiers टीम के लिए 50 लाख मांगे गए, जिसे 10 लाख के “डिस्काउंट” के बाद तय किया गया। उन्होंने 3 लाख नगद और 6 लाख रुपये प्रचार-प्रसार (होर्डिंग्स) पर खर्च कर कुल 9 लाख रुपये का भुगतान किया।

टूर्नामेंट की तारीख निकली… मैदान रहा सूना

टूर्नामेंट की शुरुआत 01 फरवरी 2026 तय थी, लेकिन तारीख गुजरने के बाद भी कोई आयोजन नहीं हुआ। जब टीम मालिकों ने जानकारी ली तो आरोपी टालमटोल करने लगा।जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम गिनाए गए थे, उन्हें इस लीग की कोई जानकारी तक नहीं थी। न कोई जर्सी, न लोगो, न होर्डिंग—सब कुछ फर्जी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 06 फरवरी 2026 को आरोपी को मल्ला काठगोदाम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के लेनदेन से जुड़े दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। मामले में थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 13/2026 व 14/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: विकास ढाका
पिता का नाम: यशवीर सिंह ढाका
पता: A-162, सेक्टर, नोएडा (उत्तर प्रदेश)
उम्र: 35 वर्ष


Spread the love

You missed