आंगनबाड़ी हड़ताल पर रोक
Spread the love

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी हड़ताल पर रोक, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रस्तावित हड़ताल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशालय ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए आगामी छह महीनों तक हड़ताल पर प्रतिबंध लागू होने की बात कही है।

निदेशक बीएल राणा द्वारा सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्तमान में राज्य की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में उनका कार्य बाधित होना जनहित के विपरीत होगा।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

विभाग के अनुसार, इस समय आंगनबाड़ी कर्मियों पर पोषण ट्रैकर ऐप में डाटा अपडेट करने, 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम, तथा निर्वाचन से जुड़ी बीएलओ ड्यूटी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। इसके अलावा, जल्द शुरू होने वाले एसआईआर (SIR) कार्यक्रम में भी उनकी भूमिका अनिवार्य बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में

सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जनपदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को इस आदेश की जानकारी तुरंत दें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश के बावजूद यदि कोई कर्मचारी हड़ताल करता है या सरकारी कार्यों में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love