पूर्व सैनिक जगदीश चंद्र जोशी को राज्यपाल का प्रशंसा पत्र, स्वरोज़गार में अनुकरणीय योगदान पर सम्मान
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सैनिक नाइक (सेवानिवृत्त) जगदीश चंद्र जोशी को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद स्वरोज़गार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयास करने और समाज तथा राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया गया।
पूर्व सैनिक जोशी ने सेवानिवृत्ति के बाद न केवल खुद के लिए स्वरोज़गार की राह चुनी, बल्कि अपने कार्यों के माध्यम से अन्य नागरिकों और पूर्व सैनिकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने। राज्यपाल ने अपने प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया कि “आपके द्वारा प्रदेश के नागरिकों तथा पूर्व सैनिकों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।”
राज्यपाल ने 11 जून 2025 को यह प्रशंसा पत्र जारी करते हुए कहा कि जगदीश चंद्र जोशी ने सेवा निवृत्ति के उपरांत भी समाज सेवा और आर्थिक आत्मनिर्भरता का जो मार्ग चुना है, वह उत्तराखंड के युवाओं और पूर्व सैनिकों के लिए प्रेरणास्पद है।
पूर्व सैनिक जगदीश चंद्र जोशी का यह सम्मान राज्य के उन लोगों के लिए एक सकारात्मक संकेत है जो सेवानिवृत्त होने के बाद भी सामाजिक और आर्थिक रूप से सक्रिय रहकर राज्य के विकास में भागीदारी निभा रहे हैं।
