Spread the love

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों का शक्ति प्रदर्शन, मार्च 2026 में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा महा सम्मेलन

हल्द्वानी।वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सरोकारों को लेकर वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति, हल्द्वानी की आम बैठक शनिवार 27 दिसंबर 2025 को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन स्थित समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष इंदर सिंह निगल्टिया ने की, जबकि संचालन महासचिव डी.के. पांडे ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे मौजूद रहे।

मार्च 2026 में हल्द्वानी में होगा वरिष्ठ नागरिकों का भव्य सम्मेलन

बैठक को संबोधित करते हुए दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 में हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कार्मिक एकता मंच ने दिया सहयोग का भरोसा

उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मंच की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इन अहम मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया—

🔹 जनवरी 2026 में SSP नैनीताल से संयुक्त बैठक जनवरी के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के साथ संयुक्त बैठक प्रस्तावित की गई। सदस्यों से अनुरोध किया गया कि पुलिस से संबंधित अपनी समस्याएं लिखित रूप में उपलब्ध कराएं।

🔹 डीएम नैनीताल से समीक्षा बैठक 
दिनांक 25 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी को सौंपे गए मांग पत्र पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई। दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने बताया कि जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में डीएम के साथ समीक्षा बैठक होगी।

🔹 माघ माह में खिचड़ी भोग कार्यक्रम
फरवरी 2026 के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित खिचड़ी भोग कार्यक्रम की तिथि जनवरी की बैठक में तय की जाएगी।

🔹 सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
सभी सदस्यों से अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को समिति से जोड़ने का आह्वान किया गया।

🔹 गोल्डन कार्ड, आयुष्मान और वय-वंदन कार्ड की समस्याएं
इन योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को तथ्यों सहित प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया, ताकि संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया जा सके।

🔹 SGHS योजना में प्रीमियम बढ़ोतरी का विरोध
राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (SGHS) के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों के मासिक अंशदान बढ़ाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया गया। साथ ही पेंशनर्स का अंशदान कार्यरत कर्मचारियों से 50% कम रखने की मांग की गई।

🔹 हल्द्वानी में CGHS पॉलीक्लिनिक जल्द शुरू करने की मांग
केंद्र सरकार से स्वीकृत CGHS पॉलीक्लिनिक को शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया गया।

🔹 पर्यावरण संरक्षण की मुहिम
डा. शिवदत्त तिवारी की ‘प्राण वायु’ मुहिम की सराहना करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

17 नए स्थायी सदस्यों का भव्य स्वागत

बैठक में 17 नए सदस्यों ने समिति की स्थायी सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का माल्यार्पण और करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया गया। साथ ही समिति के सदस्य मदन सिंह बिष्ट द्वारा औषधीय पौधा कासनी का वितरण भी किया गया।

बैठक के अंत में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर सिंह निगल्टिया के छोटे भाई तारा सिंह निगल्टिया के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

आज की बैठक में  दया किशन बल्यूटिया,पी.एस. जंतवाल, रेवेo एचपी जोसेफ, मोहन सिंह जन्तवाल, डाo शिवदत्त तिवारी , मदन सिंह बिष्ट,  डी.के पंत, एल एम लोहनी, मोहन चंद्र बुडलाकोटी,भैरव दत्तजोशी, ए. डी.डोर्वी,, शंकर दत्त तिवारी, सरोज तिवारी, एनसी तिवारी, आनंद सिंह भाकुनी आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे l


Spread the love