काजू फ्रीस्टाइल डांस फिटनेस का हल्द्वानी में भव्य उद्घाटन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
हल्द्वानी। क्षेत्र में फिटनेस और डांस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “Kaju Freestyle Dance Fitness” का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद जोशी ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेंटर युवाओं को फिट और एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में फिटनेस के साथ-साथ डांस भी एक बेहतरीन माध्यम बनकर उभर रहा है।
संस्थान में Bollywood, Freestyle, Wedding Dance, Stage Performance, Pahadi Dance, Women’s Dance के साथ-साथ Movement Training और Morning Zumba Classes कराई जाएंगी, जिससे हर आयु वर्ग के लोग जुड़ सकेंगे।
👉 संस्थान की खास बात यह है कि जो प्रतिभागी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें आगे बड़े प्लेटफॉर्म पर मौका दिया जाएगा। साथ ही स्टेज परफॉर्मेंस के अवसर भी दिए जाएंगे और उनके डांस की रील्स यूट्यूब चैनल पर अपलोड की जाएंगी।
👉 इस डांस फिटनेस सेंटर के प्रशिक्षक कमल (काजू जी) हैं, जिन्हें डांस के क्षेत्र में 14 वर्षों का अनुभव है। वे Dance India Dance के मंच पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं, India’s Got Talent तक पहुंच बना चुके हैं और कुमाऊं स्तर पर रनर-अप भी रह चुके हैं।
⏰ समय: सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक
📍 पता: हर्षिता गार्डन के सामने, धनराज परिसर, बिठोरिया नंबर-1 हल्द्वानी
इस मौके पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद जोशी मौजूद रहे। उनके साथ केंद्रीय महामंत्री एनडी तिवारी, विधि प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मोहन चंद्र कांडपाल, गोविंद सिंह, भोपाल सिंह (सेवानिवृत्त जिला समाज कल्याण अधिकारी), सुशील भट्ट (सामाजिक कार्यकर्ता), दयाल गोस्वामी, पूरन बिष्ट (पूर्व प्रधान एवं बीटीसी सदस्य), श्रीमती नंदी देवी, आनंदी देवी, दीपा बिष्ट, एडवोकेट संगीता कालाकोटी और हिमांशु कमल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


