Spread the love

कपकोट में ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम: नेक्स्ट जेन-GST सुधारों पर संवाद और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

संवाददाता सीमा खेतवाल

कपकोट। आज कपकोट विधानसभा क्षेत्र के भराड़ी बाजार में ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म के संबंध में संवाद किया और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में लागू हुआ ‘नेक्स्ट जेन GST’ देश के व्यापारियों और आमजन दोनों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कर दरों में कमी आने से उपभोक्ताओं को वस्तुएं पहले से कम मूल्य पर मिलेंगी, जिसका सीधा लाभ आमजन को होगा और उनकी बचत बढ़ेगी।

इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को प्रोत्साहन देने से न केवल देश के छोटे-बड़े व्यापारियों को मजबूती मिलती है, बल्कि रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता भी बढ़ती है। यह कदम देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता ऐठानी जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री मनोहर राम जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी जी, जिला मंत्री भाजपा श्री ओम प्रकाश ऐठानी जी, श्री आनंद मेहता जी, श्री हरीश जोशी जी, श्री सभासद श्री गजेंद् कपकोटी जी, श्री चंद्र सिंह कपकोटी जी, श्री कुंदन गढ़िया जी, श्री भानु गढ़िया जी, श्री पूरन दानू जी सहित कई सम्मानित जन उपस्थित रहे।


Spread the love