Spread the love

बारावफात पर्व पर शांति बनाए रखने को हल्द्वानी और रामनगर में पीस कमेटी की बैठकें

जनप्रतिनिधियों, समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर की रणनीति

हल्द्वानी। आगामी बारावफात (ईद-उल-मिलादुन्नबी) के दृष्टिगत जिलेभर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पीस कमेटी एवं सीएलजी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल श्री प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में बनभूलपुरा क्षेत्र के ऐवान-ए-जहूर बैंक्वेट हाल में बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल से जुड़े लोगों और सीएलजी/पीस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में त्योहार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

साथ ही प्रभावी पुलिस बल की तैनाती, अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई, किसी भी धर्म का अपमान करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई, संबंधित विभागों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जैसे निर्णय लिए गए। प्रभारी निरीक्षक को कोतवाली क्षेत्र में गश्त, पिकेटिंग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री सुशील कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सुशील जोशी, नगर निगम अधिकारी, अभिसूचना इकाई और थाना पुलिस बल मौजूद रहे।

इसी क्रम में कोतवाली रामनगर में भी पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें उपजिलाधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी, सीएलजी सदस्य, नगर पालिका वार्ड सदस्य और जामा मस्जिद के संभ्रांत लोग शामिल हुए। बैठक में आगामी बारावफात को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर चर्चा की गई तथा तय किया गया कि जुलूस पूर्व निर्धारित और प्रचलित मार्गों से ही निकाला जाएगा।

इस बीच राहत और खोजबीन कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड, विक्टिम लोकेटिंग कैमरा तथा ड्रोन तकनीक का उपयोग कर रहा है। घटना में घायल पवन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

पौसारी गांव में धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य हो रहा है और स्थानीय लोग पुनः अपने दैनिक कार्यों में संलग्न हो रहे हैं। ग्राम पंचायत पौसारी के प्रतिनिधि हरीश राम ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रशासन ने भोजन, आवास, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सेवाओं की उत्तम व्यवस्था की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति से लोगों को बचाया जा सके।


Spread the love