हल्द्वानी इन क्षेत्र में लगेगा बिजली समाधान शिविर, बकाया बिल, सुधार व शिकायतों का होगा निस्तारण
हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और बकाया विद्युत बिलों के निस्तारण के लिए हल्द्वानी ग्रामीण विद्युत वितरण खंड अंतर्गत विशेष विद्युत समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 07 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक विभिन्न तिथियों में अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे।
शिविरों में होंगे ये काम
विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शिविरों में—
- बकाया बिजली बिलों का भुगतान
- गलत बिलों में सुधार
- मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण
- कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का समाधान
- विद्युत बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को परामर्श
जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन क्षेत्रों में लगाए जाएंगे शिविर

जारी कार्यक्रम के अनुसार शिविर 07 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2026 तक गौलापार, चोरगलिया, लालकुआं, मोटाहल्दू, जीतपुर नेगी, कालाढूंगी रोड, ग्रामीण हल्द्वानी क्षेत्र सहित विभिन्न उपकेंद्रों और पंचायत क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता मौजूद रहेंगे।
यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपने बकाया विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद बकाया रहने पर नियमानुसार विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई भी की जा सकती है।
ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध
उपभोक्ता चाहें तो
📞 टोल फ्री नंबर 1912
🌐 www.upcl.org
या UPCL ऑनलाइन बिल भुगतान 24×7 सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं।

