Spread the love

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बद्रीनाथ वन प्रभाग की चमोली रेन्ज मे हरेला पर्व

चमोली: बद्रीनाथ वन प्रभाग की चमोली रेन्ज मे स्थानीय स्वयंसेवी संगठन पर्यावरण सुरक्षा समिति द्वारा, वन विभाग की सहभागिता से विरही स्मृति वन में हरेला कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी मनोहर सिंह बिष्ट चमोली रेन्ज द्वारा हरेला पर्व 2024 की थीम, एक पेड़ मॉ के नाम पर स्थानीय प्रत्येक व्यक्यिों से एक वृक्ष लगाने एवं 2 से 3 वर्ष तक लगाये गये पौधे की देखरेख करने हेतु अपील की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने हरेले पर्व के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पहलुओं पर विस्तार से विचार रखे और कहा कि हमारे पूर्वजों के पर्यावरण के प्रति ज्ञान के कारण ही यह पर्व मनाया जाता है क्योंकि आज के दिन लगाए गये पैधे सजहजा से वृक्ष बन जाते हैं और भूकटाव, जल संचय तथा पर्याप्त आक्सीजन प्राप्त हो जाता है, इसलिए हरेले को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाये जाने की मांग की गयी विगत बर्ष की भांति ही इस बर्ष भी सैंकडों पेड लगाने का आह्वान किया गया।

संक्रांति के महत्व को सौरमंडल के घटनाक्रम से जोडते हुए रितु परिवर्तन, दिन रात का बडा छोटा होना आदि विषय कर भी विस्तार से विचार रखे गये। हरेला पर्व का आयोजन श्री पुष्कर सिंह राणा जिलाध्यक्ष भाजपा की अध्यक्षता में किया गया इस उपलक्ष्य में गाडी वन पंचायत सरपंच श्री तारेन्द्र सिंह गडिया, उप प्रभागीय क्षेत्राधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग प्रियंका सुंडली, वन क्षेत्राधिकारी मनोहर सिंह बिष्ट, क्षेत्र के ग्रामीण, महिलाये व कर्मचारीयों उपस्थित थे।


Spread the love